- Hindi News
- National
- आईटी पार्क की डेवलपमेंट का काम आईटी कंपनियाें की मदद से करेगा यूटी प्रशासन
आईटी पार्क की डेवलपमेंट का काम आईटी कंपनियाें की मदद से करेगा यूटी प्रशासन
चंडीगढ़ | आईटीपार्क की डेवलपमेंट का काम प्रशासन आईटी कंपनियों के सहयोग से करेगा। कंपनियां प्रशासन के सामने आईटी पार्क की जरूरतें रखेंगी। प्रशासन उसी के अनुसार आईटी पार्क को डेवलप करेगा। आईटी पार्क की देखभाल का जिम्मा आईटी कंपनियां को सौंपा जाएगा। आईटी पार्क में पार्किंग से लेकर सिक्योरिटी तक, सफाई व्यवस्था से लेकर ग्रीनरी तक का काम आईटी कंपनियां ही देखेंगी।