पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत और पाक में सीरीज बराबर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

फ्रेंडशिपसीरीज के पहले मैच में चंडीगढ़ बार काउंसिल ने पाकिस्तान बार काउंसिल को चार विकेट से हरा दिया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी वकीलाें ने चार विकेट से जीत दर्ज चंडीगढ़ बार काउंसिल से हार का बदला ले लिया।

चंडीगढ़ 16 स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में चंडीगढ़ बार काउंसिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चंडीगढ़ की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 136 रन का स्काेर खड़ा किया। टीम की अोर से देवेंद्र मनधेर ने 43 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की ओर से रफीक और अतीक ने तीन तीन बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान बार काउंसिल की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सोहेल ने 54 रन बनाए जबकि सोहेल ने 48 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से राकेश और देवेंद्र मनधेर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो दो बल्लेबाजों को चलता किया जबकि एक विकेट जी.सुलर ने चटकाया। वहीं दूसरे मुकाबले मे चंडीगढ़ बार काउंसिल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4/139 रन बनाए जिसके जवाब में पाक टीम ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

खबरें और भी हैं...