पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • {आभा गौतम शर्मा मॉडल,कलाकार और एंकर

{आभा गौतम शर्मा मॉडल,कलाकार और एंकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ हीनहीं मैं पूरे ट्राईसिटी या उन शहरों की भी बात कर रही हूं जहां फैशन और ट्रेंड के नाम पर हर रोज दर्जनों सेल लगती हैं। चाहे फाइव स्टार होटल हों या मॉल्स हर जगह छूट, डिस्काउंंट और हमारा मन जो ये सब देखते ही कुलांचे भरने लगता है। ये भी ले लो और वो भी ले लो। इसी चक्कर में इतनी शॉपिंग हो जाती है कि बस क्या कहें। और घर लौटकर अकसर ये भी होता है कि जैसे ही हम घर पहुंचते हैं तो अचानक पता चलता है कि ये जो आज खरीदा है तकरीबन वैसा ही कुछ पहले से हमारे पास मौजूद था।

मेेरे साथ तो ये कई बार ऐसे हुआ है। अगर आपके साथ भी हुआ है तो एक चीज ट्राई करें। उससे अाप बेकार की शॉपिंग से काफी हद तक बच सकते हैं। बताऊं क्या है मेरा आइडिया-सुनिए ध्यान से। जब भी आप बाहर जाएं तो इस बात का पक्का इरादा कर लें कि चाहे जो हो आप बेकार की शॉपिंग नहीं करेंगे। मान लीजिए कि आपका ये इरादा कच्चा निकल जाता है, यानी आप कोई अच्छी चीज देखते ही भूल जाती हैं अपने इरादे को तो फिर याद कीजिए सिर्फ एक बात कि जिस भी आइटम को सामने वाला ये बताकर बेच रहा है कि फलां आइटम आजकल ट्रेंड में है तो उसे बिलकुल लें। ट्रेंड वो नहीं होता जिसे आप फॉलो कर रहे हों, बल्कि वो होता है जो आप क्रिएट कर रहे हों। मैं तो यही करती हूं।

ट्रेंड में जो है उसे खरीदने का एक और नुकसान ये भी हो सकता है कि आप जब अपनी बहुत शौक से खरीदी गई जूलरी और ड्रेस को पहनकर पार्टी में जाएं तो वैसा ही या उस जैसा कुछ कोई और भी पहनकर आया हुआ हो। ऐसे मंे आपके स्टाइल पर तो आंच गई ...तो बस आज का फंडा यही है कि आप अपना ट्रेंड खुद बनाओ। भीड़ में शामिल मत हो, अपनी राह खुद बनाओ।

अगर वे कहें कि आजकल ये ट्रेंड मंे है तो उसे खरीदें

खबरें और भी हैं...