झंडा झोली यात्रा 14 फरवरी को
चंडीगढ़ | नयागांवके गांव हरपोला में श्री बाबा बालक नाथ की मूर्ति स्थापना के बाद 14 फरवरी पहले जेठा रविवार को सेवादार जरनैल सिंह झंडा झोली यात्रा लेकर जाएंगे। यह यात्रा 14 फरवरी को सेक्टर-45 डी मकान नंबर 3320/1 से प्रात: 11 बजे रवाना होगी। इससे पहले सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गांव हरपोला में श्री बाबा बालक नाथ जी के दरबार पहुंचने पर कीर्तन गुनगान के बाद लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। सेवादार जरनैल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से झंडा झोली यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।