स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन फेयर
चंडीगढ़ | विदेशमें पढ़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए आईडीपी एजुकेशन की ओर से होटल ताज सेक्टर-17 में एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। इसमें यूके, कनाडा और न्यूजीलैंड के 29 यूनिवर्सिटी कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। आईडीपी एजुकेशन में पंजाब के सेल्स ऑपरेशंस हेड विपिन वर्मा ने बताया कि यह फेयर 9 फरवरी को शुरू हुआ और देश के 14 शहरों से होते हुए 23 फरवरी को कोयम्बटूर में खत्म होगा। फेयर में स्टूडेंटस के लिए बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, हॉस्पिटेलिटी, आईटी, इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, फार्मेसी, बायोलॉजिकल साइंस पब्लिक एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्सेज ऑफर किए गए।