चंडीगढ़ | सेक्टर-46के सनातन धर्म मंदिर में सिंदूरी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। पूजा अर्चना के बाद मंदिर में भक्तों ने भगवान हनुमान की मूर्ति की परिक्रमा की।