चंडीगढ़ के बड़े होटल स्वीट शॉप पर केस दर्ज
पंजाबएंड हरियाणा हाईकाेर्ट की सख्ती के बावजूद जीरकपुर में नेशनल हाईवे से सीधी एंट्री लेने के आरोप में पुलिस ने सड़क किनारे बनी 6 फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें होटल पार्क प्लाजा, सिंधी स्वीट्स, पालम मैरिज पैलेस, राॅयल ढाबा, सुष्मा बेलटेक और माया गार्डन शामिल हैं। इस मामले में शुक्रवार को प्रशासन से भी पूछा गया था कि क्या कार्रवाई की गई है। जीरकपुर एमसी के ईओ परमिंदर सिंह, एनएचएआई के अधिकारी, जीरकपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अन्य अधिकारी भी इस केस को लेकर हाईकोर्ट में पहुंचे थे। अधिकारियों ने हाईकोर्ट को बताया कि सड़क किनारे बनी फर्मों द्वारा जीरकपुर में अवैध तौर पर लिए गए रास्तों को प्रशासन ने बंद कर दिया है। जिन्होंने इस कार्रवाई के बाद भी रास्ते बना लिए हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
क्याहै मामला: एनएचएआईने जीरकपुर में कुछ दिन पहले चंडीगढ़-अंबाला हाईवे किनारे बने कमर्शियल, रेजिडेंशियल और अन्य निमार्णों की नेशनल हाईवे से सीधी एंट्री बंद कर दी थी। बेस्ट प्राइड से लेकर आगे सिंहपुरा चौक तक एनएचएआई ने कुछ फर्मों को जाते अवैध रास्ते बंद कर दिए थे।
परेशानीबरकरार: जीरकपुरमें इस कार्रवाई के बाद भी यहां ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। लाेग चाहते हैं कि एनएचएआई यहां सर्विस लेन बनाए। लोग उस पर चलने को तैयार हैं। जिन लोगों को रास्ता चाहिए, उनके लिए किसी सिस्टम के साथ रास्ता बनाएं। यहां से पंचकूला की ओर जाने वाला ट्रैफिक शुक्रवार को रुक-रुककर चला। वजह यह है यहां अंबाला की ओर से पंचकूला के लिए सर्विस लेन से ही चलना पड़ता है। अागे पंचकूला रोड पर भी के-एरिया चौक गाड़ियाें की रफ्तार रोक रहा है। यहां अंडरपास बनना है पर इसका काम सर्वे से आगे नहीं िखसका। अगर इस चौराहे पर अंडरपास बने तो लोकल ट्रैफिक सर्विस लेन पर होगा। पंचकूला की ओर का ट्रैफिक अंडरपास के ऊपर से गुजरेगा।
जीरकपुर के राजीव कुमार का कहना है कि यहां हाईवे के साथ लोकल ट्रैफिक भी रुक जाता है। कई दिनों से यहां लगातार ट्रैफिक जाम हो रहा है। अंडरपास बनने से ही राहत मिलेगी। कुशल सिंह का कहना है कि शुक्रवार को यहां दिन में कई बार ट्रैफिक जाम हुआ। अंडरपाथ बनने से ढकौली, गाजीपुर, पीरमुछल्ला एरिया की कनेक्टविटी बेहतर होगी। के-एरिया को भी इससे फायदा होगा।
जीरकपुर एमसी के ईओ परमिंदर सिंह का कहना है कि यहां अंडरपास बनाने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसका काम प्रोेसेस में है। उम्मीद है कि जल्दी काम शुरू हो जाएगा।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह का कहना है कि जीरकपुर-परवाणु हाईवे पर के-एरिया चौक लोकल और हाईवे के ट्रैिफक के लिए परेशानी बना हुआ है। यहां लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है। यहां एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। अंडरपाथ बनने से हाईवे और लोकल ट्रैफिक आपस में बंट जाएगा। इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया है कि जल्दी काम शुरू करें।