एमसी कमिश्नर बोले- लोगों के बीच आएंगे
चंडीगढ़| नगरनिगम की अोर से शनिवार को शहर में पहला पब्लिक कैंप लगाया गया। ये कैंप सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया था और लोगों की शिकायतें सुनने के लिए नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्थ खुद मौजूद थे। उनके साथ निगम के जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी और चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी थे। निगम के पहले पब्लिक कैंप में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ज्यादातर लोगों ने मार्केट में एन्क्रोचमेंट, पार्किंग प्रॉब्लम और सफाई से संबंधित समस्याएं गिनवाईं।
-विस्तृत पेज 6 पर