चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर के साथ लगी अपनी तस्वीर वाले पोस्टर के मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों के लिए निंदा की है।
उन्होंने कहा, ‘उल्टा मेरे पर आरोप लगाए जाने पर मैं हैरान नहीं हूं लेकिन इससे साबित जरूर हो गया है कि केजरीवाल पक्के झूठे हैं।’ कैप्टन ने कहा कि ये आप द्वारा दो किश्तियों में पैर रखने की उदाहरण है। पहले पोस्टर बांटकर भिंडरावाले का जन्मदिवस मनाने के लिए कहा, लेकिन जब बात उल्टी पड़ गई तो भगौड़े वाले चरित्र पर उतर आए। उन्होंने आप को चुनौती दी कि वह केस दर्ज करवाकर जांच करवाएं।
उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि यदि आप वास्तव में पोस्टरों के पीछे नहीं है, तो फिर क्यों सुच्चा सिंह छोटेपुर शिकायत दर्ज करवाने से पीछे हट गए। कैप्टन ने कहा कि आप को शोर डालने के बजाय साइबर कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करवाना चाहिए। लेकिन ये जानते हैं कि यदि जांच हुई और आरोपियों का खुलासा हुआ, तो सूई इन पर ही आकर टिकनी है।
गर्मपंथी एजेंडा खतरनाक साबित होगा: अमरिंदर
यह दोहराते हुए कि आप द्वारा पंजाब में गर्मपंथी खतरनाक एजेंडे पर चलना बहुत ही खतरनाक है। कैप्टन ने कहा, हाल ही में पोस्टर युवाओं को गुमराह करने की सोच के तहत बांटे गए थे, जो असली हालात से अवगत हैं।
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यदि आप पंजाब में लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरना चाहती है, तो भगवान करके बांटने वाले तरीकों का इस्तेमाल न करे, क्योंकि पंजाब हिंसा और खूनखराबे के एक और काले दौर का सामना नहीं कर सकता। जिससे केजरीवाल और उनके यूपी और हरियाणा के नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है, जो पंजाब में आग लगाकर खुद कहीं और सुरक्षित निकल जाएं।