पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई से आती थी कॉल, फिर होता था शहर से फर्नीचर चोरी

मुंबई से आती थी कॉल, फिर होता था शहर से फर्नीचर चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आर्ट्स कालेज सेक्टर-10 से चोरी किए गए फर्नीचर को बरामद करने के बाद अब पुलिस सरगना तक पहुंच रही है। खुलासा हो चुका है कि एक विदेशी और मुंबई का रहने वाला शख्स ही हेरिटेज फर्नीचर और कार्बूजिए के डिजाइंड गटर के ढक्कन चोरी करवाते थे।
मुंबई का शख्स साल में कई बार विदेश जाता है और वहीं कार्बूजिए का डिजाइंड सामान बोली लगवाकर बेचता है। हालांकि इस शख्स का असली नाम अभी पुलिस के पास नहीं है, सिर्फ फोन नंबर ही है। मुंबई के मोबाइल नंबर से शहर में सिर्फ फकीर चंद से ही नहीं, अन्य लोगों से संपर्क साधा गया है। गिरोह के सरगना का पता करने के लिए पुलिस मुंबई और चंडीगढ़ के 2 दर्जन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है।
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया कि मोबाइल पर हेरिटेज सामान की मांग करने वाला आरोपी विदेश में रहकर अपना गिरोह यहां आॅपरेट करता है। यह जानकारी डीएसपी. सेंट्रल सतीश कुमार और एसएचओ नीरज सरना ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी। वहीं पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद 2 महिला आरोपियों सहित 4 आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुंबई व लोकल मोबाइल नंबर खोलेंगे राज
पुलिस जांच में ऐसे करीब 2 दर्जन मुंबई के नंबर हैं, जिनका प्रयोग हेरिटेज सामान की चोरी के दौरान किया गया। जिनकी कॉल डिटेल चंडीगढ़ पुलिस ने मुंबई पुलिस से मांगी है। मुंबई के इन नंबरों के माध्यम से शहर के लोकल कई मोबाइल नंबरों पर बात की गई है।
नाहन के जंगलों से बरामद किए 5 सोफा चेयर
आरोपी महिला स्वीटी और शकीला की निशानदेही पर 5 और सोफा चेयर बरामद की गई हैं। इन्हें पुलिस ने नाहन के जंगल एरिया से बरामद किया है। स्वीटी, शकीला को जब फकीर चंद और सुनील की गिरफ्तारी का पता चला तो दोनों चोरी की सोफा चेयर लेकर नाहन में रिश्तेदार के घर गई थी।
खबरें और भी हैं...