पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम फ्रॉड: कॉल कर पासवर्ड ले ठगने वाले तीन ग्रेजुएट गिरफ्तार

एटीएम फ्रॉड: कॉल कर पासवर्ड ले ठगने वाले तीन ग्रेजुएट गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पिछले कुछ महीने से शहर के लोगों से कॉल कर एटीएम की डिटेल लेकर उनको अकाउंट से पैसे निकालने वाले तीन ठगों को साइबर सेल ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले वंश अरोड़ा, आशीष मेहता और रवि शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्रेजुएट हैं और हर महीने करीब 25 लोगों को अपना निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी दिल्ली से ही ठगी कर रहे थे। वह भोले लोगों को फोन कर कहते थे कि वह बैंक से बोल रहे हैं। लोगों को किसी तरह अपनी बातों में लेकर वह एटीएम की सारी जानकारी हासिल कर लेते थे और फिर उसका इस्तेमाल कर ऑनलाइन साइट से शॉपिंग कर लेते थे।
ऐसे ही एक मामले में सेक्टर-22 के रहने वाले हरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। बताया गया कि शिकायत 3 फरवरी को दी गई थी जिसमें इसी तरीके से 23 हजार 800 रुपए ठगे गए थे। जिस पर साइबर सेल की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साइबर सेल ने जांच शुरू की और सबसे पहले देखा ठगी के समय आए हुए फोन नंबर की जांच की। वह जाली दस्तावेजों पर खरीदा गया था।
ऐसे पकड़े गए
साइबर सेल को चेक करने पर पता लगा कि ठगे गए पैसों से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। इस पर आरोपियों के पीसी का आईपी नंबर निकाला। फिर दिल्ली में एक जगह रेड की लेकिन वह ऑफिस बंद निकला। ऑफिस चलाने वालों की तलाश शुरू की तो उनके हाल ही में चल रहे ऑफिस तक पहुंच गए। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को बरामद हुए सिम कार्ड
पुलिस को आरोपियों के पास से कुछ सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इन्हें फेक आईडी पर खरीदा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने उन आईडी को कहां पर और कैसे तैयार किया है। इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों के जो बैंक अकाउंट थे उन्हें कैसे खोला गया है।
खबरें और भी हैं...