पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहाली में पूर्व सरपंच ने कोर्ट में जज के सामने खाया जहर, मौत

मोहाली में पूर्व सरपंच ने कोर्ट में जज के सामने खाया जहर, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली/खरड़। खरड़ की कोर्ट में जज किसी केस की सुनवाई कर रहे थे। तभी एक अधेड़ उम्र का शख्स हाथ में कुछ पन्ने पकड़े जज के सामने आया और कहा, ‘जज साहब मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। मुझे सन्नी एन्क्लेव व बाजवा डेवलपर्स के मालिक जरनैल सिंह बाजवा से लाखों रुपए लेने थे लेकिन वह दे नहीं रहे। कई जगह अपील की, पुलिस को शिकायतें भी दीं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई, इसलिए अब मैं थक चुका हूं, ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहता इसे यहीं खत्म कर रहा हूं।’ यह कहते ही उस शख्स ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...