चंडीगढ़। नीरजा भनोट ने 1968 में हाई जैक हुए प्लेन से 360 यात्रियों की जान बचाई थी। इस साहसी कार्य के बाद वे दुनिया में 'द हिरोईन ऑफ द हाई जैक' के नाम से जानी जाने लगीं। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह फ्लाइट अटेंडेंट से पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। उन्हाेंने कई TV और प्रिंट ऐड भी किए थे। टूथपेस्ट, गोदरेज के लिए ऐड किए...
- 1985 में नीरजा की शादी हुई, लेकिन दहेज के दबाव के कारण उनके रिश्तों में खटास आ गई।
- वे शादी के दो महीने बाद ही मुम्बई लौट आई थीं।
- 1986 में मॉडल के रूप में उन्होंने कई TV और प्रिंट ऐड करना शुरू कर दिए थे।
- उन्होंने बिनाका टूथपेस्ट, गोदरेज आदि के लिए एड किए।
मां ने कहा था- हाई जैक की नौबत आए तो भाग जाना
Pan Am एयरलाइंस ज्वाइन करने के बाद नीरजा इस बात की ट्रेनिंग कर रही थी कि हाई जैक के दौरान क्या करना चाहिए? तब उनकी मां ने कहा था अगर ऐसा कुछ हो तो तुम भाग जाना। नीरजा ने जवाब दिया- मम्मी तुम्हारी जैसी मां होगी तो देश का क्या होगा? मर जाऊंगी लेकिन भागुंगी नहीं।
बचपन से ही था प्लेन में बैठने का शौक
- नीरजा को बचपन से ही प्लेन में बैठने और आकाश में उड़ने की इच्छा थी।
- नीरजा का जन्म 7 सितंबर 1964 को चंडीगढ़ में हुआ था।
- उनके पिता का नाम हरीश भनोट और मां का नाम रमा भनोट था।
- नीरजा का बचपन मुम्बई में बीता था, उनकी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई और ग्रैजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज से कम्पलीट किया।
(सोनम कपूर स्टारर 'नीरजा' 19 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह मूवी पैन एम फ्लाइट 73 के कराची एयरपोर्ट से 1986 में हाईजैक होने की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इस मौके पर dainikbhasar.com बता रहा है नीरजा भनोट के बारे में...)
आगे की स्लाइड्स में देखें नीरजा द्वारा किए गए ऐड की फोटोज...