पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल सरकार में पैकेज मांगने की भी हिम्मत नहीं रही: चन्नी

बादल सरकार में पैकेज मांगने की भी हिम्मत नहीं रही: चन्नी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । सीएम प्रकाश सिंह बादल और वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बेशक केंद्र सरकार से अखबारों में बयान देकर वित्तीय पैकेज मांग रहे हों लेकिन अभी तक फॉरमल प्रपोजल नहीं भेजी है। इससे साफ है कि शिअद और भाजपा के बीच रिश्ते कितने खराब चल रहे हैं।
विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि नीति आयोग ने आरटीआई के तहत दिए जवाब में कहा कि उन्हें सरकार से वित्तीय सहायता/पैकेज के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान कोई आवेदन/प्रस्ताव नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि सीएम बादल और सुखबीर बादल लोगों को बताएं कि यदि सरकार के पास वित्तीय पैकेज मांगने की हिम्मत नहीं है, तो ऐसे गठजोड़ का क्या अर्थ है। किसानों पर कर्ज 70000 करोड़ पहुंच चुका है। इस कारण किसान खुदकुशियां करने को विवश हैं।
ऐसे गठजोड़ का क्या फायदा
चन्नी ने शिअद-भाजपा गठजोड़ के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र में गठजोड़ की सरकार होने के बावजूद राज्य सरकार को कोई सहायता नहीं मिल रही है। केंद्रीय वित्तीय सहायता से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने बादल सरकार द्वारा केंद्र से वित्तीय वैकेज मांगने के बजाय लोन के जरिए फंड हासिल करने की भी निंदा की, जिससे लोगों पर टैक्सों का बोझ बढ़ता जा रहा है।
खबरें और भी हैं...