चंडीगढ़। पंजाब सरकार 18 फरवरी से राज्यभर में बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन बांटने के लिए स्टेट लेवल प्रोग्राम का आयोजन करेगी। तैयारियाें के लिए लोक संपर्क विभाग के सेक्रेटरी राहुल तिवारी ने विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
योजना की शुरुआत के लिए दो राज्यस्तरीय समागम करवाए जाएंगे। एक समागम मोहाली में होगा जिसकी अध्यक्षता सीएम बादल करेंगे जबकि दूसरा समागम जालंधर में होगा जहां डिप्टी सीएम सुखबीर बादल आएंगे। उन्होंने बताया, 95 अन्य समागम बाकी रहते विस हलकों में होंगे जिनकी अध्यक्षता स्थानीय नेता ही करेंगे। तिवाड़ी ने समूह जिला स्तरीय समागमों और अध्यक्षता करने वाले नेताओं के बारे में भी लिस्ट जारी की।
चुन्नी लाल भगत होशियारपुर में होने वाले समागम की प्रधानगी करेंगे। आदेश प्रताप सिंह कैरो तरनतारन, अजीत सिंह कोहाड़ कपूरथला, गुलजार सिंह रणीके गुरदासपुर, मदन मोहन मित्तल रोपड़, परमिंदर सिंह ढींडसा लुधियाना, सोहन सिंह ठंडल नवांशहर, जनमेजा सिंह सेखों फिरोजपुर, सुरजीत ज्याणी फाजिल्का, तोता सिंह द्वारा संगरूर, बिक्रम मजीठिया अमृतसर, सिकंदर सिंह मलूका बठिंडा, अनिल जोशी द्वारा पठानकोट समागम की अध्यक्षता करेंगे।