पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर से 500 मीटर दूर रेलवे स्टेशन बनने से होगा 50 लाख श्रद्धालुओं को फायदा

मंदिर से 500 मीटर दूर रेलवे स्टेशन बनने से होगा 50 लाख श्रद्धालुओं को फायदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर से आधा किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन बनाए जाने की प्रपोजल रेलवे विभाग को भेजा गया है। इसके लिए श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से डीआरएम अंबाला जोन को 8 फरवरी को लेटर लिखकर रेलवे स्टेशन बनाए जाने की मांग की है।
यह मांग मनसा देवी मंदिर के 200 साल पूरे होने पर मंदिर बोर्ड की ओर से की गई है ताकि इसकी घोषणा चैत्र नवरात्र के मौके पर महामहिम की ओर से की जाए। श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि मनसा देवी मंदिर के पास से गुजरने वाली करीब 100 यार्ड्स रेलवे लाइन के समीप रेलवे स्टेशन बनाए जाने का प्रपोजल डीआरएम अंबाला जोन को भेजा गया है। यह एरिया मनसा देवी स्थित गौशाला के पीछे है।
इसका फायदा शहर के लोगों के अलावा मंदिर में माता का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को भी मिल सकेगा। स्टेशन की सुविधा होने पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शारीरिक परेशानी भी नहीं होगी और खर्च भी कम होगा।
इन दो स्टेशनों के बीच की होगी ये दूरी
माता मनसा देवी मंदिर से चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन की दूरी 7.5 किलोमीटर की है, वहीं, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की दूरी 6.5 किलोमीटर है। डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों रेलवे स्टेशन से मनसा देवी मंदिर की दूरी स्टेशन बनाने के लिहाज से ठीक है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन, सड़क सहित कई तरह की सुविधाओं को कंसीडर करने के बाद ही स्टेशन निर्माण को लेकर फैसला लिया जाता है।
बोर्ड के सभी मेंबर्स की सहमति के बाद भेजा गया लेटर
मनसा देवी मंदिर रेलवे स्टेशन का मुद्दा हाल ही में आयोजित बोर्ड की मीटिंग में उठा था। इसमें श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल, बोर्ड के सचिव सत्यनारायण वर्मा, सदस्य पंचकूला के विधायक ज्ञानंचद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, बंतो कटारिया, शारदा प्रजापति, वंदना गुप्ता, सीताराम आहूजा, पृथ्वीराज, संदीप गुप्ता, रमेश गोयल, एसपी जैन व विनोद मित्तल मीटिंग में शामिल थे। सभी ने गौशाला के पीछे रेलवे स्टेशन की जमीन का मौके पर जाकर मुआयना किया। उसके बाद मीटिंग में ही रेलवे स्टेशन बनाए जाने के लिए डीआरएम अंबाला जोन को लेटर लिखे जाने का िनर्णय लिया गया।
खबरें और भी हैं...