पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 करोड़ रु. में बिक चुके हैं इस नस्ल के कुत्ते, चंगेज खान के पास थी इनकी सेना

10 करोड़ रु. में बिक चुके हैं इस नस्ल के कुत्ते, चंगेज खान के पास थी इनकी सेना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को केनल क्लब द्वारा डॉग शो ऑर्गनाइज़ किया गया था। शो में लोग डॉग्स के साथ सेल्फी खींचते दिखे तो कोई उन्हें पुचकारता नज़र आया। शो में 291 डॉग्ज की एंट्री आई और 45 डॉग ब्रीड्स। डॉग ब्रीड्स को 10 ग्रुप में बांटा गया था। इसमें दुनिया के सबसे महंगे डॉग्स की नस्ल भी देखने को मिले। जानिए क्वीन विक्टोरिया ने पाला था कौन-सा डॉग...
- तिब्बती मेस्टिफ दुनिया की सबसे महंगी नस्ल का डॉग है।
- इस नस्ल के डॉग को क्वीन विक्टोरिया, किंग जॉर्ज चतुर्थ और चंगेज खान भी पालते थे।
- बताया जाता है कि चंगेज खान की सेना में इस नस्ल के हजारों डॉग्स थे।
डॉग शो में तिब्बती मेस्टिफ
- शो में आए तिब्बती मेस्टिफ नस्ल के डॉग का नाम उसके मालिक ने डिलॉन्ग रखा है।
- इसके मालिक आलोक नंदा इसे नैनीताल से लेकर आए थे।
- उनके पास इस नस्ल के चार डॉग्स हैं, जिन्हें वे शो के लिए खासतौर पर लेकर आए थे।
- बताया जाता है कि वर्ष 2014 में चीन में इस नस्ल का कुत्ता 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत में बिका था।
- जबकि लंदन में वर्ष 2011 में यह 6.8 करोड़ रुपए में बिका था।
हिस्ट्री ऑफ मेस्टिफ
-1847 में इसे इंग्लैंड की क्वीन विक्टोरिया को भारत के वाइस रॉय ने दिया।
-1874 में प्रिंस ऑफ वेल्स ने इसे इंपोर्ट करवाया।
-1875 के अलेग्जेंडर पैलेस शो में इसे दिखाया।
चीन के लोगों के लिए लकी है ये डॉग
चीन में लोग इस तिब्बती मेस्टिफ को लकी मानते हैं। खासकर लाल रंग के मेस्टिफ को। क्योंकि इस रंग के कुत्ते को वहां स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भाग्यशाली माना जाता है।
ये है खास
- मेल मेस्टिफ की ऊंचाई 26 इंच तथा फीमेल की 24 इंच तक होते हैं।
- मेस्टिफ किसी भी तापमान में रह सकता है।
- पूरे मैच्योर होने में इन्हें 4 से 7 साल लगते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें शो में देश भर से आए डॉग्स की फोटोज...
खबरें और भी हैं...