पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति को हुई जेल तो पत्नी ने खर्चे के लिए चलाया सेक्स रैकेट

पति को हुई जेल तो पत्नी ने खर्चे के लिए चलाया सेक्स रैकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। पुलिस ने गुरुवार रातपंचकूला से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने 7 गर्ल्स अौर दो लड़कों को पकड़ा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस रैकेट को चलाने वाली महिला का पति जेल में है। ऐसे पकड़ाया रैकेट...
- महिला के पति ने एक युवक का मर्डर किया था। जिसके बाद उसे जेल हो गई।
- उसके जेल जाने के बाद महिला अपना खर्चा नहीं चला पा रही थी।
- इस पर महिला ने सेक्स रैकेट स्टार्ट करने की सोची।
- उसने कुछ गर्ल्स से कॉन्टैक्ट करके सेक्स रैकेट शुरू किया।
- क्राइम की टीम ने एक मकान में छापा मारकर 7 लड़कियों और दो युवकों को पकड़ा है।
- मामले में मोबाइल से कॉल और उसके बाद वॉट्सएप पर उसकी फोटो भेजी जाती थी।
- पुलिस ने पहले कॉल की और उसके बाद ग्राहक बनाकर उनके पास गई फिर उन्हें पकड़ा गया।
वॉट्सएप से भेजते थे फोटो
पंचकूला में पिछले कई माह में सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ चुके हैं। पंचकूला के कई सेक्टरों में इनका जाल फैला हुआ है। ये लोग मोबाइल पर कॉल कर बुकिंग करते हैं और उसके बाद वॉट्सएप पर उनकी फोटो भेजकर सिलेक्शन करवाई जाती है। उसके बाद गाड़ी में उन्हें सप्लाई किया जाता है।
काफी समय से चल रहा था रैकेट
इंस्पेक्टर संदीप मोर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया है। गिरोह की पकड़ी गई 7 लड़कियोंं में से कुछ पंजाब व कुछ यूपी की रहने वाली हैं। पकड़े दलालों में सचिन जालंधर और नरेंद्र गन्नौर का रहने वाला है। यहां पर लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। दलाल स्विफ्ट डिजायर में लड़कियों की सप्लाई किया करते थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...
खबरें और भी हैं...