पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोस्ती के लिए परेशान करता था आईआरबी जवान, लड़कियों ने वीडियाे बना दी कम्प्लेंट

परेशान करता था आईआरबी जवान, लड़कियों ने वीडियाे बना दी कम्प्लेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला । सेक्टर-12ए में पीजी में रहने वाली तीन लड़कियों को एक आईआरबी कॉन्स्टेबल परेशान कर रहा था। वह फोन कर फ्रेंडशिप करने की बात कहता था, जब लड़कियां नहीं मानीं तो वह पीजी में ही जाकर उन्हें परेशान करने लगा। लड़कियों ने चालाकी दिखाते हुए उसकी वीडियो बना ली और इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को कर दी। आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवान की इस हरकत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में उसकी कमांड में भी लेटर भेजा जा रहा है।

हरियाणा के अलग-अलग जिलों की रहने वाली तीन लड़कियां सेक्टर-12ए में कई महीने से पीजी में रह रही हैं। वे यहां एक कॉलेज में पढ़ती हैं। इन्होंने भास्कर को बताया कि पिछले कई हफ्ते से एक व्यक्ति जो अपना नाम सचिन बताता था, वो बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था। पहले तो बात बार-बार कॉल करने तक ही सीमित थी, लेकिन अब वह पीजी में भी आने लगा है। आरोपी को सबक सिखाने और पक्के सबूत लेने के लिए उन्होंने वीडियो बनाया। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
धमकाया भी
लड़कियों ने जो वीडियो बनाई है, उसमें आरोपी कॉन्स्टेबल दिखाई दे रहा है, जो मकान की चारदीवारी के अंदर खड़ा है। इस मकान के मेन डोर का लॉक भी लगा हुआ है। लड़कियां उससे बार-बार परेशान करने का कारण पूछती हैं। इस पर युवक बाहर सड़क पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के बारे में पूछता है। लड़कियां जवाब देती हैं कि आप मार्केट से आते हुए उन्हें क्यों तंग करते हो। हमें क्या पता कि यहां किसकी गाड़ियां खड़ी होती हैं या आती हैं। लड़कियों ने शिकायत करने की बात कही तो कॉन्स्टेबल उन्हें धमकाया।
पुलिस कमिश्नर ने सुनी पूरी बात
दो लड़कियां हिम्मत कर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को शिकायत देने के लिए उनके ऑफिस पहुंच गईं। कमिश्नर ने करीब आधे घंटे तक उनकी बात सुनी और वीडियो देखी। गंभीर मामला देख ओपी सिंह ने एसीपी पूर्णिमा सिंह को बुलाया और लड़कियों को उनके साथ भेज दिया।
ऐसा व्यवहार सहन नहीं होगा: ओपी सिंह
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि जब मुझे बात का पता चला, तो मैंने एसीपी पूर्णिमा सिंह को तुरंत बुला लिया था। उन्हें इस मामले में पूरी जांच करने और जवान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी लड़की से कोई भी बदतमीजी करे, ये सहन नहीं होगा।
खबरें और भी हैं...