पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयूष शर्मा चंडीगढ़

पीयूष शर्मा चंडीगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीयूष शर्मा चंडीगढ़

100पार्टिसिपेंट्स, तीन कैटेगरीज(स्टॉक, मॉडिफाइड एंड वुमन), एक चैलेंज ‘ग्रेट एस्केप’। महिंद्रा एडवेंचर के एनुअल इवेंट्स का हिस्सा है ग्रेट एस्केप, जिसे कस्टमर एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत करवाया जाता है। इसमें हिस्सा लेने के लिए देशभर से महिंद्रा व्हीकल ओनर्स ट्रॉफी कॉम्पिटीटर्स जुटते हैं। दरअसल यह एक ऑफ रोड एक्टिविटी है। रफ एंड टफ टेरेन आैर अॉबस्टेकल्स से जद्दोजहद में जुटे पार्टिसिपेंट्स की कोशिश कम पैनल्टी देकर, बिना गाड़ी को तोड़े ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट्स जुटाने की होती है। बेस्ट परफॉर्म करने वाले ट्रॉफी विनर्स को मौका मिलता है इगतपुरी(नासिक) में होने वाले फाइनल्स में जाने का। हर रीजन से जीतने वाले फाइनलिस्ट्स इगतपुरी फाइनल्स में हिस्सा लेते हैं। जो ओवरऑल विनर होता है उसे महिंद्रा एडवेंचर ब्रैंड न्यू थार गिफ्ट करता है। एस्केप के एक साल में 10 राउंड देश के अलग-अलग जगहों पर होते हैं। इसमें चंडीगढ़ भी शामिल है। शनिवार के दिन चंडीगढ़ ग्रेट एस्केप मोरनी हिल्स रेंज से सटे गोल्डन ट्यूलिप से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह चैलेंज दोपहर बाद तक चलता रहा। यह चैलेंज ड्राई रिवर बेड, मड आैर पत्थरों भरे रास्तों पर हुआ। इस मौके पर सीनियर ब्रांड मैनेजर विनोद नूकला थार एंड महिंद्रा एडवेंचर नरेश भोसले सीनियर मेंबर महिंद्रा एडवेंचर विशेषतौर पर मौजूद रहे। इनके साथ नॉदर्न मोटरस्पोटर्स के प्रेसिडेंट राज कपूर भी थे। चंडीगढ़ से गुलप्रीत औलख आैर निखिल दीप सिंह जसपाल अपनी टीम सहित मौजूद रहे। स्टॉक कैटेगरी में मुक्तसर के गुरबिंदर आैर दिल्ली के सरविंदर विनर रहे, मॉडिफाइड में दिल्ली के कपिल आैर वुमन कैटेगरी में दिल्ली की गुनीत ने ट्रॉफी हासिल की।

Great escape

वुमन कैटेगरी में इकलौती पार्टिसिपेंट दिल्ली की गुनीत थीं।

बाहर से आए पार्टिसिपेंट्स में स्ट्रेच को लेकर खूब डिस्कशन हुआ।

कनुप्रिया क्लब मेंबर गेरारी ऑफरोडर्स धूप से बचती दिखीं।

फाउंडर गेरारी ऑफरोडर्स दुष्यंत खोसला अपनी प|ी सिम्मी धाली‌वाल के साथ।

मनिता रहेजा मेंबर गेरारी ऑफरोडर्स भी पहुंची।

िदल्ली के सोनल खन्ना जैसे ही चैलेंज वन में एंटर हुए तो उनकी जीप फंस गई। वह अपनी जीप को निकाल रहे थे कि टायर से उठी पानी की बौछार ने वहां खड़े महिंद्रा एडवेंचर के सीनियर मेंबर नरेश भोंसले को भिगो डाला। फोटो: जसविंदर सिंह