पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • म्यूजिक के बिना मैं अपना वजूद सोच भी नहीं सकता...

म्यूजिक के बिना मैं अपना वजूद सोच भी नहीं सकता...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"म्यूजिकमेरा पैशन है, यही मेरा करियर और यही मेरी हॉबी भी है। या यूं कह लीजिए मैं खुद को म्यूजिक के बिना सोच भी नहीं सकता।\\\' ऐसा कहना है 27 साल के यंग सिंगर और कंपोजर हरप्रीत का। वीरवार को सेक्टर-10 के स्टॉप एंड स्टेयर में हरप्रीत से हुई मुलाकात में उन्होंने अपनी म्यूजिक जर्नी के बारे में बताया। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से आज शाम टैगोर थिएटर में अजब इश्क माटी दी प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जा रहा है। जिसमें हरप्रीत परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। बताते हैं, \\\"जब 6 साल का था तो पापा को अक्सर महफिलों में पुराने गाने गाते सुनता था। तब इतनी समझ तो थी नहीं लेकिन पापा को गाते हुए देख अच्छा लगता था। धीरे-धीरे कुछ ऐसा जुड़ाव हुअा कि म्यूजिक मेरी रगों में समां गया और मैंने इसी को अपनी इबादत बना लिया। 7 साल पहले मैं दिल्ली के गंधर्व महाविद्यालय से हिंदुस्तानी क्लासिकल सीखने के लिए गया। ट्रेनिंग लेकर हुनर को निखारना शुरू किया।\\\' सॉन्ग कम्पोजिंग कैसे शुरू हुई? बताते हैं, \\\"दिल बहुत चंचल होता है। जब दिल्ली में वोकल म्यूजिक सीख रहा था तो उस दौरान महसूस हुआ कि क्यूं ना मैं भी गाने लिखना शुरू करूं। खुद को एक्सप्लोर करने के लिए मैंने पोएट्री लिखनी शुरू की। साथ ही मैंने जाने-माने कवियों की कविताओं को भी लेकर गाने कंपोज किए।\\\' इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में हरप्रीत बताते हैं, \\\"मैं गिटार प्ले करता हूं। साथ ही फ्लूट और की बोर्ड के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करता हूं।\\\' जॉनर को लेकर बताते हैं, \\\"मेरा कोई जॉनर नहीं है जो दिल को भा जाए वहीं गा लेता हूं। मैं हिंदी, पंजाबी, उर्दू, बंगाली, राजस्थानी लैंग्वेज में गाता हूं। अभी पर्शियन सीख रहा हूं। पापा के साथ-साथ फ्रैडी मरकरी, डेन मैथ्यू, सुशमित सेन और अशिम चक्रवर्ती, पंडित भीमसेन जोशी, पंडित कुमार गंधर्व मेरे प्रेरणा स्रोत हैं। रियाज को लेकर हंसते हुए कहते हैं, \\\"मैं खाते, सोते और जागते रियाज करता हूं। म्यूजिक रियाज के बिना अधूरा है।\\\'

म्यूजिक इन हिल्स, जयपुर लिटरेचर, ताज महोत्सव, सहमत, ब्रिंग योर ऑन फिल्म फेस्टिवल, सोना पानी म्यूजिक फेस्टिवल, अमर रास डेजर्ट फेस्टिवल, एक्वाजेम आदि 100 के करीब म्यूजिक, आर्ट और लिटरेचर फेस्टिवल में परफार्मेंस दे चुके हैं।

हरप्रीत की एलबम अजब इश्क...माटी दा नवंबर तक रिलीज होने वाली है। इस एलबम का सॉन्ग अजनबी रिलीज हो चुका है जो