गुल पनाग रवाना करेंगी राहत सामग्री
गुल पनाग रवाना करेंगी राहत सामग्री
चंडीगढ़|आमआदमीपार्टी की मलोया इकाई ओर से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इकट्ठी की गई राहत सामग्री सोमवार को गुल पनाग रवाना करेगी। सोमवार सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रहीं गुल पनाग रवाना सामान को भेजेंगी। पार्टी कार्यकर्ता राजकुमार और कौशल ने कैंप लगाकर राहत सामग्री जुटाई थी।