पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडी सिंह कार्यवाहक सचिव नियुक्त किए

जेडी सिंह कार्यवाहक सचिव नियुक्त किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीसिंह को चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की एनुअल जनरल मीटिंग में कार्यवाहक सचिव चुना गया। एसोसिएशन के पूर्व सचिव हरजिंदरपाल ने इस्तीफा दे दिया था जिसे मीटिंग में स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जेडी सिंह को कार्यवाहक सचिव नियुक्त कर दिया गया और वह एक साल तक इस पद पर रहेंगे। सीएबीए के प्रेसिडेंट डॉ. सीके जैरथ ने बताया कि धन्वंतरी कॉलेज सेक्टर-46 में हुई मीटिंग में एसोसिएशन की 14 यूनिट्स ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर मेंस और सीनियर वुमन बॉक्सिंग टूर्नामेंट करवाने की भी फैसला किया गया। इस कैलेंडर ईयर के मुताबिक यह सभी स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नेशनल टूर्नामेंट के लिए भी चंडीगढ़ की टीमें तैयार की जाएंगी ताकी वह अपनी चुनौती पेश कर सके।

जेडी सिंह