पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों के लिए नौकरियों का बैकलॉग करेंगे पूरा: ढींढसा

विकलांगों के लिए नौकरियों का बैकलॉग करेंगे पूरा: ढींढसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|वित्त मंत्रीपरमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा, पंजाब सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में अंगहीनों के लिए आरक्षित रखी गई नौकरियों का बैकलॉग पूरा करेगी। अंगहीनों को दी जा रही पेंशन बढ़ाने के लिए भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी। वित्तमंत्री ढींढसा मंदिर माता काली देवी में फिजीकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब चंडीगढ़ की ओर से करवाई गई अंगहीन चेतना कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। ढींढसा ने कहा, अंगहीन समाज का एक महत्वपूर्ण भाग है। उनकी सभी मुश्किलें हल की जाएंगी। उन्होंने अंगहीनों से अपील की कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें। ताकी एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ-साथ समाज देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने एसोसिएशन को दो लाख रुपए की ग्रांट देने का एलान किया।