- Hindi News
- बादल ने की कूका लहर के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग
बादल ने की कूका लहर के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग
चंडीगढ़|पंजाब केसीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय रेलवे मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा को लेटर लिखा है। सीएम ने उनसे निजी दखल की मांग करते हुए देश की आजादी के संघर्ष में कूका लहर के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र किसी भी रेल का नाम \\\"नामधारी आज़ादी संग्राम एक्सप्रेस रखने की अपील की है।
बादल ने कहा, यह मामला पहले ही बहुत समय से लंबित है। कूका लहर के महान शहीदों को श्रद्धांजलि के तौर पर किसी भी रेल का नाम \\\"नामधारी आज़ादी संग्राम एक्सप्रेस\\\' रखा जाना चाहिए। बता दंे कि भारत सरकार कूका लहर को आज़ादी आंदोलन के एक हिस्से के तौर पर पहले ही मान्यता दे चुकी है। 2007 में यादगारी समागम करवाए गए थे।