पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थमा भाजपा में टिकटों का बवाल, चंदर भाटिया इनेलो में हुए शामिल

नहीं थमा भाजपा में टिकटों का बवाल, चंदर भाटिया इनेलो में हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकटबंटवारे को लेकर भाजपा में मचा बवाल थमने के बजाय जोर पकड़ता जा रहा है। दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा के सभी बड़े नेता रविवार को दिनभर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और विरोध को शांत करने में जुटे रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच फरीदाबाद से दो बार विधायक रह चुके चंदर भाटिया रविवार को भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए। भाटिया ने इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। इसी तरह रोहतक में हाल ही भाजपा में शामिल हुए मनमोहन गोयल और कैथल में सुरेश गर्ग नौंच भी टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों कभी भी पार्टी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। इसी तरह कालका में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। हालांकि यहां से घोषित प्रत्याशी लतिका शर्मा ने रविवार कालका में जाकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की। माना जा रहा है कि यहां लतिका शर्मा को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है।

भाटियाने लगाया धोखा देने का आरोप: चंद्रभाटिया ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. कुंदनलाल भाटिया फरीदाबाद से भाजपा की टिकट पर विधायक बनने वाले पहले राजनेता थे। वे पंजाबी समाज के प्रमुख नेता रहे हैं। चंद्र भाटिया भी 1996 से 2005 तक दो बार फरीदाबाद से विधायक रहे हैं।

इधर, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दैनिक भास्कर से कहा कि टिकट वितरण को लेकर इस तरह की छोटी-मोटी नाराजगी सभी दलों में होती है। कार्यकर्ताओं में आक्रोश जैसी कोई स्थिति नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जिस तरह से भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है, उसे देखते हुए एक सीट पर 20 से 25 टिकट के दावेदार थे। इनमें कहीं 4, कहीं 5 तो कहीं 6 दावेदार तो ऐसे थे जो सभी जीतने की स्थिति में थे। ऐसे में पार्टी के लिए किसी एक उम्मीदवार का चयन करना मुश्किल हो रहा था। वैसे भी टिकट तो एक ही उम्मीदवार को मिल सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं समझाया जा रहा है।

छोटी-मोटी नाराजगी होती ही है: कैलाश