पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजकां आज और कांग्रेस कल जारी कर सकती है कैंिडडेट्स की िलस्ट

हजकां आज और कांग्रेस कल जारी कर सकती है कैंिडडेट्स की िलस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| विधानसभाचुनाव के लिए हरियाणा जनहित कांग्रेस गठबंधन की ओर से सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। हालांकि यह सूची पहले रविवार तक जारी होनी थी, लेकिन गठबंधन में कुछ सीटों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण यह सूची जारी नहीं की जा सकी। इसी तरह कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार शाम तक जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार हजकां इस बार जन चेतना पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों में मोटे तौर पर यह तय हुआ है कि हजकां 60 सीटों पर और जन चेतना पार्टी 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पहली सूची में 60 से 70 नाम हो सकते हैं।

कांग्रेसकी स्क्रीनिंग कमेटी ने तय िकए 65 नाम

इसीतरह कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने भी करीब 65 नाम तय कर लिए हैं। मोटे तौर पर इन नामों पर सहमति बन गई है जबकि 25 सीटों पर गतिरोध बना हुआ है। इसकी वजह यह है सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां सीडी प्रकरण में फंसे कुछ मंत्री, सीपीएस और विधायकों समेत दागी मंत्रियों को टिकट देने के पक्ष में हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष इस तरह के लोगों को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी चाहता है कि चुनाव में स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी ही उतारे जाएं।