गुरकीरत के शतक से चंडीगढ़ संभला
गुरकीरत के शतक से चंडीगढ़ संभला
चंडीगढ़| पंजाबस्टेट सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने गुरकीरत वालिया के शानदार शतक(106) रन की मदद से मोहाली के खिलाफ पहले दिन 7 विकेट पर 282 रन बना लिए। रोपड़ में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के पहले दिन मोहाली ने टॉस जीत कर चंडीगढ़ को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ओपनर शिवम भांबरी और अर्जित सिंह ने 58 रन जोड़ कर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। शिवम के आउट होने के बाद गुरकीरत मैदान पर उतरे और एक छोर पर मोर्चा संभालते हुए मोहाली के गेंदबाजों की जम कर खबर ली। गुरकीरत ने शतकीय पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। दूसरे छोर पर अर्जित सिंह ने 185 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़ कर टीम को संभाल लिया। इन दोनों के आउट होते ही टीम ने 97 रन के अंदर 5 विकेट खो दिए। मोहाली के लिए जसकरन सिंह ने 4 और वरूण ने 2 विकेट लिए। अन्य मैचों में लुधियाना ने जालंधर के खिलाफ 245 रन बनाए जिसमें सन्नी पांडे का शतक(110) शामिल हैं।