- Hindi News
- जम्मू कश्मीर को इलेक्ट्रिकल वर्टिकल पंप भेजेगी सरकार
जम्मू-कश्मीर को इलेक्ट्रिकल-वर्टिकल पंप भेजेगी सरकार
चंडीगढ़| जम्मू-कश्मीरके बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने 10 इलेक्ट्रिकल वर्टिकल पंप भेजने का फैसला किया है। यह मदद पहले भेजी गई 10 करोड़ रुपए नकद, 50 लाख रुपए की दवाइयां और 50 हजार कंबलों के अतिरिक्त होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त पी. के. गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव की ओर से रविवार को बाढ़ का पानी निकालने के लिए राज्य सरकार से पंप उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। इस पर पंप चलाने वाले तकनीकी कर्मचारी और पाइप जैसे पर्याप्त उपकरणों के साथ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें सोमवार सुबह भेज दिया जाएगा। बाढ़ के बाद कश्मीर का अधिकांश क्षेत्र पानी में डूब गया है।