पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मांतरण के खिलाफ सुखबीर बादल ने की आॅल पार्टी मीटिंग की मांग

धर्मांतरण के खिलाफ सुखबीर बादल ने की आॅल पार्टी मीटिंग की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमेंधर्मांतरण के खिलाफ चल रही बहस में पहली बार शिरोमणि अकाली दल भी खुलकर सामने गया है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने जहां इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री से आॅल पार्टी मीटिंग बुलाने को कहा है वहीं जबरदस्ती धर्मांतरण पर कानून बनाने की मांग भी की है। उधर पार्टी के महासचिव और सांसद प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संसद में इस मुद्दे पर चल रही बहस में हिस्सा लेते हुए कहा इस मुल्क में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने को पहले भी कभी बर्दाश्त नहीं किया गया था अब भी नहीं किया जाएगा। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा, ऐसे मुद्दे भाईचारक साझ के लिए खतरा बन सकते हैं। इसे बेहद गंभीरता और सहनशीलता से निपटना चाहिए। सिख संगठनों की धारा (25 बी) जिसके तहत सिखों को हिन्दुओं का हिस्सा कहा जा रहा है, को संशोधित करने के मामले में सुखबीर ने कहा, सिखों की अलग पहचान है। सिख एक अलग कौम है और सारी कौम के मुद्दे एकजुट हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

काबिले गौर है कि देश में इन दिनों धर्म परिवर्तन करवाने की कई घटनाएं हो चुकी है और संसद में भी इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है।