कैग से हो स्कॉलरशिप फंड की जांच: जाखड़
चंडीगढ़|विपक्ष केनेता सुनील जाखड़ ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के उस दावे को झुठला दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्र में मंत्री बनते ही उन्होंने बच्चों के वजीफे की 149 करोड़ रुपए की राशि रिलीज करवा दी। जाखड़ ने अपनी आरटीआई से ली गई जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि तो केंद्र सरकार छह अगस्त 2014 को ही जारी कर चुकी है लेकिन सरकार ने अभी तक यह बच्चों को नहीं दी। उन्होंने इस मामले की जांच कैग से या सिटिंग जज से करवाने की मांग की है, जिसमें चीफ सेक्रेटरी भी शामिल हों।