- Hindi News
- ऑस्ट्रेलिया में मरे युवक की लाश पंजाब लाने को जमा कर रहे चंदा
ऑस्ट्रेलिया में मरे युवक की लाश पंजाब लाने को जमा कर रहे चंदा
चंडीगढ़| अमृतसरके सोहियां गांव के रहने वाले हरप्रीत सिंह की मेलबर्न में ब्रेन हेमरेज से पिछले दिनों मौत हो गई। 25 साल का हरप्रीत वहां टैक्सी ड्राइवर था। हरप्रीत की डेड बॉडी अभी वहीं पर है और उसे पंजाब लाने के लिए हरप्रीत के जानकार और पंजाबी मूल के लोगों ने चंदा जुटाना शुरू किया है। बताया गया है कि हरप्रीत की दिमाग की नस फट गई थी और उसे बचाया नहीं जा सका था। फेसबुक में ऑस्ट्रेलिया विच वसदे पंजाबी नाम से लोगों को बताया जा रहा है कि हरप्रीत की डेड बॉडी वापस भेजने के लिए लोग चंदा दें। भास्कर को फेसबुक के जरिए यह मैसेज मिला और उसमें बताया गया है कि बॉडी वापस भेजने के लिए 6 हजार डॉलर की जरूरत है। इस मैसेज में दो लोगों के फोन नंबर और एक 10855830 अकाउंट नंबर भी दिया गया है।