देशवाल आर्म्ड पुलिस मधुबन के डीजी बने
चंडीगढ़|खट्टरसरकार ने 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें डीजीपी क्राइम सुरजीत सिंह देशवाल को आर्म्ड पुलिस मधुबन का डीजी लगाया है। केपी सिंह डीजी पुलिस रिफॉर्म को डीजी क्राइम,डायरेक्टर एचपीए शील मधुर को डीजी पुलिस रिफॉर्म, सुधीर चौधरी एडीजी आर्म्ड पुलिस को डायरेक्टर एचपीए मधुबन, आरसी मिश्रा एडीजीपी कॉ को एडीजीपी एसयूबी गुड़गांव,पदमजीत सिंह अहलावत आईजी ट्रेनिंग पुलिस हेडक्वार्टर पंचकूला को आईजी पीटीसी सुनेरिया और सीएस राव को आईजी एडमिनिस्ट्रेशन लगाया गया है।