पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई पोर्टल्स पर नई प्रोडक्ट लाइन लॉन्च करेगा वुडलैंड

ई-पोर्टल्स पर नई प्रोडक्ट लाइन लॉन्च करेगा वुडलैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतमें ऑनलाइन शॉपिंग के चलते अपने शोरूम पर प्रभावित होती बिक्री और मल्टीब्रांड रिटेलर्स के दबाव के चलते अब वुडलैंड भी ई-कॉमर्स पोर्टल्स के लिए अलग उत्पादों को प्रस्तुत करेगा। कंपनी प्रोडक्ट्स उपलब्धता का प्रबंधन ऐसे कर रही है कि जो उत्पाद स्टोर में उपलब्ध हों, वे ऑनलाइन ना मिल सकें और जो ऑनलाइन हो, वे स्टोर में उपलब्ध नहीं होंगे। वुडलैंड के एमडी हरकीरत सिंह ने बताया कि हम ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के लिए अलग उत्पादों की एक पूरी लाइन को लॉन्च करने जा रहे हैं ताकि उन पर वेबसाइट्स डिस्काउंट आदि प्रदान कर सकें।

सिंह ने कहा कि इन उत्पादों की क्वालिटी में कोई कमी नहीं होगी, बस वे हमारे आउटलेट्स पर उपलब्ध नहीं होंगे। वुडलैंड के उत्पाद फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेजन, मिंत्रा, जबॉन्ग आदि कई ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध हैं। हम किसी भी प्रकार से अपने आउटलेट्स के हितों को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। ईकॉमर्स से होने वाली बिक्री कंपनी की कुल बिक्री में 15 प्रतिशत तक योगदान डाल रही है। युवा काफी बड़ी संख्या में ऑनलाइन शूज खरीद रहे हैं और ये तेजी से बढ़ता सेग्मेंट है।

60-70 नए स्टोर खुलेंगे

हरकीरत सिंह ने बताया कि कंपनी वर्तमान वित्त वर्ष में 60 से 70 नए स्टोर खोलने के साथ ही टर्नओवर को 1300 करोड़ रुपए तक लेकर जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। बीते साल में बिक्री 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।