पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट कबीर लिटिल फ्लावर अंतिम 4 में

सेंट कबीर लिटिल फ्लावर अंतिम-4 में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेंटकबीर स्कूल फुटबॉल ट्रॉफी में लिटिल फ्लावर स्कूल और सेंट कबीर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। सेंट कबीर स्कूल में खेले गए क्वार्टर फाइनल में लिटिल फ्लावर स्कूल ने स्वामी राम तीर्थ स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। वहीं सेंट कबीर स्कूल ने सॉपिन्स स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मात दे दी।

सेंटजोन्स भी अंतिम चार में: ट्रॉफीके एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सेंट जोन्स स्कूल ने विवेक हाई स्कूल को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी क्वार्टर फाइनल सेंट स्टीफंस स्कूल के नाम रहा। उन्होंने स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल 4-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।