पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजनी के शतक की बदौलत गवर्नमेंट स्कूल 26 विजयी

रजनी के शतक की बदौलत गवर्नमेंट स्कूल-26 विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

रजनीके नाबाद 147 रन की बदौलत गवर्नमेंट स्कूल सेक्ट-26 ने सब-जूनियर वुमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप में आईएस देव समाज स्कूल को 55 रन से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-56 में खेले गए तीसरे स्थान के लिए मैच में आईएस देव समाज स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रजनी ने 147 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं विपक्षी टीम के लिए प्रियंका ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईएस देव समाज स्कूल की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी तो की लेकिन वे 20 ओवरों में 6 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रियंका ने 23 और शगुन ने 20 रन बनाए। गवर्नमेंट स्कूल-26 की ओर से अंजली ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि रजनी ने एक विकेट लिया।