पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता बास्केटबॉल खिताब

सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता बास्केटबॉल खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेंटकबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर बॉयज में सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की है। सेंट कबीर स्कूल में खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने मेजबान टीम को एक अंक के अंतर से 30-29 से हरा दिया। यहां खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। पहले मिनट से ही दाेनों ने अंक हासिल करने शुरु कर दिया। कभी एक टीम आगे होती तो कभी दूसरी, लेकिन अंत में सेंट सोल्जर स्कूल ने मेजबान टीम को एक अंक से हराने में कामयाबी हासिल कर ली। विजेता टीम की ओर से उत्कर्ष ने 14 अंक हासिल किए जबकि आदित्य ने 6 अंक प्राप्त किए। सेंट कबीर स्कूल की ओर से तनुष पुरी ने 22 अंक जुटाए लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा सौरिश ने 6 अंक प्राप्त किए।

गर्ल्समें गुरु नानक स्कूल स्कूल रहा अव्वल: सेंटकबीर स्कूल बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर गर्ल्स में गुरु नानक स्कूल सेक्टर-36 ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 35-08 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों के बीच फाइनल मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। विजेता टीम ने सेक्रेड हार्ट टीम को शुरु से ही दबाव में रखा और खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। विजेता टीम के लिए अमृत ने 12 अंक हासिल किए जबकि महक ने 10 और सीता ने 9 अंक प्राप्त किए।