- Hindi News
- अप्रैल 2015 में होगा नाॅर्थ इंडियाज फैशन टुअर
अप्रैल 2015 में होगा नाॅर्थ इंडियाज फैशन टुअर
अप्रैल2015 में नाॅर्थ इंडियाज फैशन टुअर होगा। इसमें लुधियाना, करनाल, दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ के यंगस्टर्स भाग लेंगे। इसे सेक्टर 34 स्थित कंपनी क्रिएटिवेटर्स इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस करा रही है। नाॅर्थ इंडियाज फैशन टुअर की अनाउंसमेंट शुक्रवार को एलांते माॅल स्थित मैक्स आउटलेट में हुई। इस मौके पर मिस इंडिया 2011 रही अपराजिता शर्मा मौजूद थीं। नाॅर्थ में होने वाले इस फैशन टुअर के बारे में जानकारी देते हुए क्रिएटिवेटर्स के ओनर प्रशांत ने बताया, \\\"अक्सर मुंबई अौर हैदराबाद से आकर लोग यहां फैशन टुअर कराते हैं और अपने साथ फेवरेट डिजाइनर्स को लाते हैं। हालांकि यहां लोगों में टैलेंट है, पर कोई समाने नहीं आता। अभी तक नाॅर्थ से किसी ने फैशन टुअर कराने का इनिशिएटिव नहीं लिया है। उसी दिशा में पहल करते हुए नाॅर्थ इंडियाज फैशन टुअर शुरू किया है। यह टुअर यूं तो अगले साल अप्रैल से शुरू होगा पर इससे जुड़ा एक प्रिव्यू इस रविवार को नाॅर्थ कंट्री माॅल में मिलेगा। फिलहाल फैशन ब्रांड मैक्स से टाईअप किया है। उनकी विंटर कलेक्शन को इस शो में दिखाया जाएगा। मिस इंडिया 2011 रही अपराजिता शर्मा इसमें शो स्टॉपर बनेंगी। उनके अलावा क्रिएटिवेटर्स से जुड़े करीब 35 मॉडल्स इसमें हिस्सा लेंगे। मैक्स के स्पोक्स पर्सन हेमंत ने बताया कि प्रिव्यू शो में विंटर 2014 कलेक्शन रहेगी जिसमें कुल 10 मेल और फीमेल मॉडल्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं। इनमें कलर ऑप्शन, स्टाइल और पैटर्न वाले कपड़े होंगे। इनमें वेस्टर्न वियर, मेन्स वियर और एथनिक वियर शामिल होंगे। शो में कुल तीन राउंड होंगे।
प्रशांत
अपने शहर में शो की बात ही अलग है: अपराजिता शर्मा
मिसइंडिया 2011 बनी अपराजिता शर्मा इस टुअर के प्रिव्यू में शो-स्टॉपर होंगी। वे चंडीगढ़ से हैं, यहीं पली बढ़ी हैं। कहती हैं, \\\"मुझे लोगों से इंट्रैक्ट करना बेहद पसंद है क्योंकि इससे लोगों के एक्सपीरियंस पता लगते हैं। पिछले डेढ़ साल से इंडस्ट्री में हूं। वह कर रही हूं, जिसका मुझे शौक है। अब तक करीब हर डिजाइनर के लिए शोज कर चुकी हूं। पर जब कभी दिल्ली चंडीगढ़ में शो की बात होती है तो चंडीगढ़ को ही तवज्जो देती हूं। क्योंकि यह मेरा होमटाउन है। अपने शहर में शो करके मुझे बहुत मजा आता है।
fashion tour