पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बज्जार रेस्त्रां लाया है अवधी जायका

बज्जार रेस्त्रां लाया है अवधी जायका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबाब,बिरयानी के साथ निहारी गोश्त का जायका लेकर आया है अवधी फूड फेस्टिवल। माया होटल के बज्जार रेस्त्रां में शुक्रवार से इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इस मौके पर स्पेशल डिश तैयार करने के लिए लखनऊ से शेफ सीपी मिश्रा को बुलाया गया है। शेफ मिश्रा ने बताया कि हम यहां वेज और नॉनवेज दोनों के शौकीनों के लिए ऑप्शन लेकर आए हैं। यह फेस्ट 28 दिसंबर तक चलेगा। हमारा मकसद खाने के माध्यम से चंडीगढ़ के लोगों को अवध की सैर करवाना है। शेफ मिश्रा के मुताबिक ये आम धारणा है कि अवधी व्यंजनों में सैकड़ों मसालों का इस्तेमाल होता है जबकि वास्तविकता यह है कि कुछ आम और खास मसालों से ही हम सारे व्यंजन तैयार करते हैं। दम कला की वजह से हर व्यंजन धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे मसाले सब्जियों और गोश्त पर अच्छी तरह चढ़ जाए। इसी तरह अवधी अंदाज में नॉनवेज तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका मीट को मेरीनेड करना होता है।

स्टार्टर: बोटीकबाब, दाल की शामी, मटन गलावट, पनीर टिक्का। मेनकोर्स: अवधीदाल बुखारा, दमपुख्त बिरयानी, काबुली नान।

रेटकार्ड: दोलोगों का खाना 1500 रुपए (टैक्स अतिरिक्त)

food fest