- Hindi News
- शास्त्रीय संगीत और नृत्य में रुचि मुझे वापिस भारत ले आई
शास्त्रीय संगीत और नृत्य में रुचि मुझे वापिस भारत ले आई
\\\"भारतीयशास्त्रीय संगीत और नृत्य में दिलचस्पी ही मुझे भारत वापिस लाई। कैमरा और एडिटिंग की नॉलेज के बिना ही मैंने डॉक्युमेंट्रीज बनानी शुरू कीं आैर ऐसे ही कई कलाकारों से मिलना हुआ। हर कलाकार का अपना मूड और प्रतिभा थी जिसे डॉक्युमेंट्री के रूप में पेश करना काफी सुखद रहा।\\\' फिल्म मेकर और ट्रांसलेटर रेणुका जॉर्ज ने अपनी कहानी को कुछ यूं बयां किया। शनिवार शाम गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड ऑडिटोरियम में रेणुका की बनाई तीन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्हीं पर बात करने के लिए वे शहर में थीं। उन्होंने कहा,\\\"ऊटी में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से फ्रैंच भाषा में ग्रेजुएशन की। फ्रैंच भाषा से इतना लगाव था कि इसके बाद पेरिस में ही बस गई। वहां कई मैग्जीन के लिए ट्रांसलेटर का काम किया। उन्हीं दिनों कई डॉक्यूमेंट्री देखीं। उनमें जो पहली चीज अच्छी लगी वह थी हर टॉपिक को अपने दृष्टिकोण से पेश करना। पॉलिटिक्स, आर्ट और कई सोशल इश्यू पर बनी डॉक्युमेंट्री देखने के बाद लगा कि डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई जाए, लेकिन किस विषय पर यह समझ नहीं रहा था। इसी बीच फ्रांस में कथकली नृत्य का आयोजन हुआ। उसे देखने के बाद लगा कि इसी को ही अपना विषय बनाऊं। साल 1991 में \\\"कथकली\\\' पर डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए फ्रांस से भारत आई। यहां केरल के कोटाकाला में एक डांस ट्रुप से मिली। उनके साथ रहकर कथकली की ट्रेनिंग और गुरू शिष्य परंपरा पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई। 20 दिन तक अपने कैमरा- क्रू के साथ वहीं रही। इसके बाद अपनी दूसरी डॉक्युमेंट्री पर 1992 में काम किया। जो आधारित थी प्रसिद्ध ध्रुपद गायक एन जहीरुद्दीन डागर और उनके भतीजे एफ वासिफुद्दीन डागर पर। फिल्म को बनाने के लिए उन्हीं के घर पर 25 दिन तक रहना हुआ। फिर काफी लंबे अंतराल के बाद साल 2011 में उस्ताद असद अली खान पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई। असद अली खान से मिलना काफी मजेदार था। वह अकसर रात को ही रियाज करते, उनसे बातचीत को डॉक्युमेंट्री का रूप दिया है। अफसोस कुछ महीने बाद ही वे चल बसे।\\\'
भारत सरकार की अनदेखी से दुखी हूं
आज देखिए रेणुका की तीनों फिल्म
रेणुकाद्वारा निर्देशित डॉक्युमेंट्री को आज गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड ऑडिटोरियम में देखा जा सकता है। इनकी स्क्रीनिंग शाम 4 बजे से होगी। इसमें \\\"कथकली\\\', \\\"डागरवाणी\\\' और \\\"उस्ताद असद अली खान\\\' फिल्मों क