- Hindi News
- क्वीन के रांझा सॉन्ग के लिए रघुनाथ को मिला अवॉर्ड
क्वीन के रांझा सॉन्ग के लिए रघुनाथ को मिला अवॉर्ड
कांगड़ाके रहने वाले रघुनाथ पेशे से टीचर हैं। वे टीचर होने के साथ-साथ सॉन्ग राइटर, म्यूजिक कम्पोजर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। हाल ही में उन्हें क्वीन मूवी के सॉन्ग रांझा के लिए बेस्ट डेब्यू लिरिसिस्ट का समीक्षा अवाॅर्ड मिला है। उनसे हुई बातचीत।
{फिल्मइंडस्ट्री की तरफ झुकाव कैसे हुअा?
\\\"टीचिंगमेरा प्रोफेशन है और आर्टिस्ट होना मेरी हॉबी। मेरा बचपन से ही सपना था कि मुझे किसी भी तरह फिल्म इंडस्ट्री में काम करना है। बीएससी, बीएड करने के बाद 93 में मुंबई गया। मैंने मकरंद देशपांडे के थिएटर ग्रुप हैड्स टुगेदर को जॉइन किया। वहां मैंने बतौर एक्टर मकरंद देशपांडे, प्रशांत नारायण, अनुराम कश्यप, विक्रम कपाड़िया और रुपल पटेल के साथ थिएटर किया। तीन साल तक स्वर्गीय पदम विभूषण पंडित सत्य दूबे, रजत कपूर, नसीरुद्दीन शाह की वर्कशाॅप भी अटेंड की। जहां मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने पृथ्वी थिएटर में काम करते हुए तीन वन एक्ट प्ले लिखे और डायरेक्ट किए। मैं अकसर गाने भी लिखा करता था।\\\'
{आपकी नजर में आपका बेस्ट काम?
\\\"एकप्ले मैंने लिखा था मौसम को बदलने दो, यह रोमांटिक पॉलिटिकल सटायर था। डायरेक्टर अनुराग कश्यप कहते थे कि यह बेस्ट प्ले है। उनका यह कॉम्प्लीमेंट मुझे हमेशा बूस्ट करता है।\\\'
{इंडस्ट्रीमें आपको क्या चुनौतियां रहीं?
\\\"जबमैं 1993 में मुंबई गया तो मेरी जेब में कुछ रुपए ही थे। कुछ समय के बाद मैंने थिएटर जॉइन किया। उसके बाद निंबूज चैनल से भी जुड़ा। तब मुश्किलें आसान होने लगीं और मेरी गाड़ी ट्रैक पर आई। उस दौरान मेरी बहन और मेरे दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया।
{कोई ऐसी अचीवमेंट जो आपके लिए बहुत बड़ी है?
\\\"फिल्मइंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ जुड़ना। इसके अलावा एक शॉर्ट फिल्म जो मैंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट आॅफ पुणे के लिए की थी। जिसकी स्क्रीनिंग दिल्ली में हुए 34वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और म्युनिख में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ स्कूल में हुई थी।\\\'
{सॉन्गरांझा के बारे में बताएं?
\\\"मैंनेकुछ सॉन्ग लिखे थे? कुछ समय पहले अनुराग कश्यप को मैंने इन सॉन्ग्स के बारे में बताया। उन्होंने सॉन्ग सुने आैर कहा इन तीन गीतों की एलबम निकालेंगे। लेकिन कुछ वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उसके बाद एक सॉन्ग ‘रांझा’ क्वीन मूवी में लिया गया। जिसके लिए मुझे बेस्ट डेब्यू लिरिसिस्ट अ