पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता के काम को एक बेटे की श्रद्धांजलि

पिता के काम को एक बेटे की श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिताके लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है, कि उनके दुनिया से जाने के 18 साल बाद उनका बेटा उनके काम और उनके नाम को रिवाइव कर रहा है। यह हैं सिटी बेस्ड सीनियर फोटोग्राफर विक्रम जॉय, जो प्रोलिफिक फोटोग्राफर रहे योग जॉय के बेटे हैं। विक्रम ने अपने पिता की अवॉर्ड विनिंग फोटोग्राफ्स में से कुछ को चुनकर उनका कैलेंडर मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें योग जॉय द्वारा क्लिक की गईं 12 इमेजेस को 6 लीफ्स वाले कैलेंडर 2015 का रूप दिया गया है। यह कैलेंडर अपने आप में यूनीक है। इस कैलेंडर के इस्तेमाल होने के बाद इसके फ्रेम को एक फोटोफ्रेम के तौर पर यूज किया जा सकता है। इसकी कीमत एक हजार रुपए है। इसकी सेल से होने वाले प्राॅफिट के कुछ हिस्से को विक्रम सिटी बेस्ड एनजीओ, \\\"नन्ही जान\\\' को डोनेट करेंगे। शुक्रवार शाम इस कैलेंडर को सेक्टर-7 स्थित कैफे नाेमैड में लॉन्च किया गया। इस मौके पर शहर के कई नामी लोग पहुंचे।

विक्रम ने बताया कि स्कूल टाइम से ही वह अपने पिता की फोटोग्राफी से इंस्पायर्ड थे। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए उन्हें मिलने वाले इंटरनेशनल अवॉर्ड्स उन्हें हमेशा ही फैसिनेट करते रहे हैं। इसलिए विक्रम ने भी इसी फील्ड में आगे बढ़ने की सोची। पिता के नाम और काम को रिवाइव करने की चाहत तो हमेशा से ही जहन में थी। पर इस दिशा में काम करने से पहले वह खुद को भी स्थापित करना चाहते थे। इसलिए फोटो जर्नलिज्म में एक मुकाम पाने के बाद उन्हाेंने इस कैलेंडर को लॉन्च करने का फैसला किया। अब यह \\\"द जॉय ऑफ फोटोग्राफी\\\' बैनर का एनुअल फीचर होगा। विक्रम ने बताया कि उनके पिता की फोटोग्राफ्स क्रिएटिव होने के साथ, सिंपल भी होती थीं। इसके साथ ही उनकी फोटोग्राफ्स को समझने के लिए कैप्शंस की जरूरत भी नहीं होती थी। इस कैलेंडर के लिए भी उन्होंने सोच-विचार कर ऐसी ही आर्टिस्टिक इमेजेस को चुना है। ताकि 30 दिन तक देखने वाला उस इमेज को एंजॉय कर सके। इस कैलेंडर में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट और कलर्ड फोटोग्राफ्स के बैलेंस को पेश किया है। हर इमेज के साथ उसकी डिटेल है।

स्वर्गीय योग जॉय

calendar launch

इस कैलेंडर को खरीदने के लिए विजिट करें , www.facebook.com/thejoyinphotography

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लेलियट और डॉ. संदीप छत्तवाल से इंटरेक्ट करते विक्रम जॉय।

यह करुणा का भाव है

एनजीओ, \\\"नन्ही जान\\\' शहर