पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया के साउथ एशियन बिहेवियरल हेल्थ एंड ट्रेनिंग फाउंडेशन इंक के फाउंड

सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया के साउथ एशियन बिहेवियरल हेल्थ एंड ट्रेनिंग फाउंडेशन इंक के फाउंडर एंड प्रेजिडेंट डॉ. हरमेश कुमार से बातचीत।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"अगरआपके पास टैलेंट है तो अमेरिका में आपको हजारों मौके मिलेंगे। वहां हर क्षेत्र में आप आगे बढ़ सकते हैं। कहीं भी कोई रुकावट नहीं। आप अपनी मेहनत के बल पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इतना कुछ होने के बावजूद लाइफ मैकेनिकल है। आपके आसपास क्या घट रहा है इससे आप अनभिज्ञ रहते हैं।\\\' ये बातें साउथ एशियन बिहेवियरल हेल्थ एंड ट्रेनिंग फाउंडेशन इंक के फाउंडर एंड प्रेजिडेंट डॉ. हरमेश कुमार ने सिटी लाइफ से साझी कीं। वे इन दिनों अपने परिजनों से मिलने चंडीगढ़ आए हुए हैं।

टेक्नोलॉजीने तोड़े कई परिवार: अमेरिकाहर क्षेत्र में खुद को आगे रखता है। टेक्नोलॉजी में भी वह पीछे नहीं। लेकिन इसके चलते उन्नति के साथ-साथ रिश्ते-नातों, परिवारों में विघटन की समस्याएं बढ़ी हैं। लोगों में पहले से जुड़ाव कम होता जा रहा है। बच्चों के व्यवहार में नीरसता, तनाव, उपेक्षा, क्रूरता जैसी कमजोरियां पैदा हो रही हैं। नतीजा... लोग वहां नई तकनीकों के कारण दुनिया से तो जुड़ गए हैं लेकिन खुद से कट गए हैं। दुखद पहलू यह है कि भारत की समृद्ध संस्कृति होते हुए भी लोग अमेरिकी सिस्टम को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे जो समस्याएं अमेरिका में रही हैं वही समस्याएं आने वाले दिनों में यहां भी आएंगी।

वहां दूर तक नहीं चलता कोई

इंडिया में संगठनात्मक ढांचा अब बिखरता नजर रहा है। एक वक्त था जब ज्ञानवान लोग झोपड़ियों में रह कर भी खुश रहते थे लेकिन अब सब कुछ होकर भी खुश नहीं हैं। पहले बच्चों को ज्ञान अर्जित करने के लिए पढ़ाया जाता था। वक्त बदला है अब बच्चों को स्कूल इसलिए भेजा जाता है कि वह ऐसी शिक्षा ग्रहण करें जिससे वह ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित कर सके।

face toface

\\\"लोग दुनिया से जुड़ गए हैं लेकिन खुद से कट गए हैं\\\'