- Hindi News
- \"मेक इन इंडिया\' से इंस्पायर्ड है दि जैकेट फैक्ट्री
\"मेक इन इंडिया\' से इंस्पायर्ड है दि जैकेट फैक्ट्री
देशके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की \\\"मेक इन इंडिया\\\' कैंपेन से इंस्पायर होकर अमृतसर बेस्ड डायमंड वुलन मिल ने इस दिशा में एक पहल की है। पहल हाई स्ट्रीट फैशन को डाॅमेस्टिक मार्केट से मेन्युफैक्चर और लॉन्च करने की। साथ ही समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए अपने इलाके के लोगों को एम्प्लॉयमेंट देने की। यहां बात हो रही है अमृतसर के छेहारता, अजनाला और मजीठा जैसे इलाकों में बेस्ड, \\\"दि जैकेट फैक्ट्री\\\' की। यह यूनिट तीन साल पुरानी है। हाल ही में इन्होंने इंटरनेशनल डिजाइंस के विंटर वियर को मार्केट में लाॅन्च किया है। अमृतसर के बाद इस एग्जिबीशन को चंडीगढ़ के होटल अरोमा में ऑर्गनाइज किया गया है। दिसंबर में ही गुड़गांव बेस्ड डीएलएफ साइबर सिटी में दि जैकेट फैक्ट्री अपने प्रोडक्ट्स को डिसप्ले करेगी। शुक्रवार को एग्जिबीशन की शुरुआत के मौके पर दि जैकेट फैक्ट्री के डायरेक्टर विभु मेहरा ने इसकी जानकारी दी। विभु ने बताया कि अमृतसर बेस्ड डायमंड वुलन मिल्स 1969 से चल रही है। यह यूरोपियन और अमेरिकन ब्रांड्स को फैब्रिक एक्सपोर्ट करती है। अब इस पहल से कंपनी इंडियन कस्टमर्स को फैशनेबल और हाई क्वालिटी के कपड़े किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना चाहती है। अंतरराष्ट्रीय डिजाइंस के इन स्टाइलिश वुलन वियर में पुरुषों और महिलाओं के लिए हर एज ग्रुप और क्लास के लिए माॅडर्न और फैशनेबल वुलन जैकेट्स, कोट्स और ओवर कोट्स शामिल हैं। इन्हें अच्छी क्वालिटी की ऊन, कॉटन और कम सिंथेटिक वाले फाइबर्स के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।
एक पंथ दो काज
विभु ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैंपेन, मेक इन इंडिया को फॉलो करते हुए हम अमृतसर के बॉर्डर एरिया से विधवाओं नशा रिहैब्लिटेशन सेंटर्स से यूथ को काम पर लगा रहे हैं। हमारी फैक्ट्री में करीब 150 एम्प्लाॅइज में से 65 परसेंट विडो और 35 परसेंट नशे की लत को छाेड़ने वाले हैं। अगले साल यह गिनती 500 हो जाएगी। वहीं अगर हम अपने बिजनेस के कमर्शियल पहलू पर गौर करें तो हमारे प्रोडक्ट्स की कीमतें दूसरे फैशन ब्रांड्स के मुकाबले 30 से 40 परसेंट तक कम हैं। इंटरनेशनल ब्रांड्स की स्थापित मार्केट में उनके लिए क्या चैलेंज हैं? इसके जवाब में विभु ने कहा कि चैलेंज सिर्फ कस्टमर्स को एक्सपोजर देने का है। उन्हें विश्वास है, एक बार जो उनके इन प्रोडक्ट्स पहनेगा दोबारा जरूर खरीदेगा।
प