- Hindi News
- हेल्थ अवेयरनेस के साथ स्वच्छ पर्यावरण के लिए साइक्लोथॉन
हेल्थ अवेयरनेस के साथ स्वच्छ पर्यावरण के लिए साइक्लोथॉन
साफसुथरे पर्यावरण और हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने के मकसद से शहर में साइक्लोथॉन होने जा रहा है। चंडीगढ़ टूरिज्म और हीरो साइकिल्स की ओर से फोर्थ नेशनल चंडीगढ़ स्पोर्ट्स साइक्लोथॉन ऑर्गनाइज किया जा रहा है। चंडीगढ़ साइक्लोथॉन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन का एनुअल स्पोर्ट्स इवेंट है। पिछले साल लगभग 10 हजार पार्टिसिपेंट इस साइक्लोथॉन का हिस्सा बने थे।
अगर आप अच्छे साइक्लिस्ट्स हैं तो आप भी इसमें पार्टिसिपेट कर सकते हैं। 19 और 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक लेजर वैली में एक्सपो होने जा रहा है जहां पर साइक्लोथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पार्टिसिपेंट को फीस एक्सपो डेस्क पर देनी होगी। पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए कॉन्टेक्ट करें
9041744772,01724017742सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक वेबसाइट www.chandigarhcyclothon.com
ये कैटेगरी कर सकती हैं पार्टिसिपेट
राइड कैटेगरी डिसटेंस एज ग्रुप रिपोर्टिंग टाइम फ्लैग आॅफ टाइम
प्रोरेस- 57.5 किलोमीटर पुरुषों और महिलाओं के लिए सुबह 7 बजे सुबह 7.30 बजे
जूनियर स्कूल राइड 7 किलोमीटर लड़के और लड़कियों के लिए(8-18 वर्ष) सुबह 8 बजे सुबह 8.45 बजे
कॉर्पोरेट राइड- 7 किलोमीटर पुरुषों महिलाओं के लिए सुबह 9 बजे सुबह 9.45 बजे
माज़ा कॉलेज राइड 7 किलोमीटर पुरुषों महिलाओं के लिए सुबह 10 बजे सुबह 10.45 बजे
ले सकते हैं किराए पर साइकिल
रजिस्ट्रेशन के लिए फीस स्ट्रक्चर
नियम और शर्तें
पेमेंटएक्सपो डेस्क पर होगी। स्टूडेंट्स को अपनी स्पोर्ट्स किट खुद लेकर आना होगा। अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले पार्टिसिपेंट्स को रजिस्ट्रेशन के प्रिंट आउट की कॉपी अपने आईकार्ड के साथ एक्सपो डेस्क पर दिखानी होगी।
{जूनियर स्कूल राइड कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपए। अगर साइकिल रेंट पर लेते हैं तो फीस- 500 रुपए।
{कॉलेज माज़ा राइड कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपए। अगर साइकिल रेंट पर लेते हैं तो फीस- 500 रुपए।
{कॉर्पोरेट राइड कैटेगरी के लिए फीस 300 रुपए और साइकिल रेंट पर लेने पर फीस-550 रुपए।
{गवर्नमेंट कॉलेज, स्कूल, पीयू ,पीजीआई के लिए फीस 100 रुपए और साइकिल रेंट पर लेने पर 350 रुपए।
पार्टिसिपेंट किसी भी हीरो आउटलेट से इवेंट से एक दिन पहले साइकिल बुक भी करवा सकते हैं। रेंट-250 रुपए। साइक