- Hindi News
- \"आमिर बोले मजा गया सरदार के साथ काम करके\'
\"आमिर बोले मजा गया सरदार के साथ काम करके\'
\\\"फिल्मपीके में मेरा किरदार एक सरदार का है जो नकली साधू बनता है। इस किरदार को निभाने के लिए जब आमिर के पास पहुंचा तो उन्हें लगा कि नकली दाढ़ी और बाल लगाकर आया हूं लेकिन जब वह पास आए तो मेरी असली दाढ़ी और बाल देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मजा गया सरदार के साथ काम करके।\\\' सिटी बेस्ड जगदीप सिंह लांबा ने शुक्रवार को खास बातचीत में पीके फिल्म में निभाए अपने छोटे से किरदार के बारे में यह बात की। जगदीप फिल्म में एक साधू के रूप में हैं, जिसको आमिर खान अपने साथ एक गुरु (जिसे सौरभ शुक्ला) की पोल खोलने के लिए ले जाता है।
जगदीप जीरकपुर में रहते हैं और कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग से वापस लोटे हैं। जगदीप ने बताया कि वह पहले भी कुछ सीरियल में एक्ट कर चुके हैं। इसमें नादान परिंदे और हमारी सिस्टर दीदी शामिल हैं, जिसकी ज्यादातर शूटिंग पंजाब में ही हुई थी। इसके बाद अगस्त 2014 में मुंबई में फिल्मों में किस्मत आजमाने गए। वहां पता चला की पीके फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। ऑडिशन दिया और क्लियर भी हो गया। एक ऑडिशन देने के बाद लुक टेस्ट क्लियर किया और इसके बाद साधू का रोल मिला। मुंबई से कुछ दूरी पर पनवेल गांव में शूट हुआ। यह दो दिन का शूट था।
पीके फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी के साथ जगदीप।
नजर आएंगे तनु वेड्स मनु पार्ट टू में भी
जगदीपने कहा कि वे एक पंजाबी फिल्म \\\"कैनेडा की फ्लाइट\\\' की शूटिंग में व्यस्त हैं और तनु वेड्स मनु में भी एक छोटे किरदार में नजर आएंगे।
आमिर सच में है परफेक्शनिस्ट
जगदीप ने कहा कि शॉट के दौरान आमिर को अपनी शर्ट उतारनी थी और सौरभ शुक्ला को कहना था की लिबास के बिना बताओ की मेरा धर्म कौन सा है। इस छोटे से सीन को करने के लिए आमिर ने पहले पांच मिनट का ब्रेक लिया और सेट पर ही पुशअप लगाए। आमिर का कहना था की पुशअप के बाद बॉडी अच्छे रूप में कैमरा में दिखेगी। पुशअप के बाद आमिर उठे और अपने किरदार को आगे बढ़ाया। आमिर के बारे में सुना था कि वे परफेक्शनिस्ट हैं लेकिन उन्हें किरदार में इतनी मेहनत करते देखा तो यह बात सच लगी। आमिर न्यू कमर्स के साथ काफी अच्छा व्यवहार करते हैं। वह हर नए कलाकार को कैमरा के सामने एक्ट करने के टिप्स देते हैं। साथ ही राजकुमार हीरानी बहुत ही सपोर्टिव हैं। वह हर एक्टर के साथ चाहे उसका किरदार छोटा भी हो अच्छे तरीके से पेश आते हैं।