- Hindi News
- नेकचंद कल हो जाएंगे 90 साल के, आज भी कुछ नया कर दिखाने की है तमन्ना
नेकचंद कल हो जाएंगे 90 साल के, आज भी कुछ नया कर दिखाने की है तमन्ना
शनिवारकीसुबह से ही रिमझिम बारिश में रॉक गार्डन के फेज में सफाई अभियान तेजी से चल रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अफसर राॅक गार्डन फेज तीन को चमकाने में लगे हुए हैं। 15 दिसंबर को उम्र के 90वें साल में प्रवेश करने वाले पदमश्री नेकचंद जैकेट और गर्म टोपी पहन अपने कमरे में हीटर आॅन करके अपने प्रशंसकों से मिल रहे हैं। इस उम्र में भी वे दिन में एक दो बार अपने कमरे से निकलकर काम की इंस्पेक्शन करने रॉक गार्डन जा रहे हैं। राॅक गार्डन में आने वाले वाले बाबू जी का हालचाल पूछ रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की एडवांस मुबारकबाद दे रहे हैं। बाबू जी की हेल्थ अब साथ नहीं देती, कम सुनाई देता है, लेकिन प्रशंसकों का जोश उन्हें हिम्मत दिलाता रहता है। बाबू जी का कहना है कि पैसे की कमी नहीं काम का जज्बा चाहिए। इसके लिए नीयत से काम करना जरूरी है। राॅक गार्डन सोसाइटी के पास पैसे की कमी नहीं है, लेकिन काम की रफ्तार धीमी है। कई साल से अफसरों की फाइलों में योजनाएं दबी रहती है।
फेज-3में म्यूजियम और आर्ट का तोहफा मिलेगा: बाबूजी की यादें उनके आॅफिस में इधर उधर बिखरी रहती है। पांच साल पहले राकगार्डन सोसाइटी ने फेज तीन में म्यूजियम और आर्ट गैलरी बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रशासन अब नेकचंद के 90वें जन्मदिन पर उनके इस प्रोजेक्ट को शुरू कर उन्हें तोहफा देने जा रहा है। टूरिज्म डिपार्टमेंट के डायरेक्टर कशिश मित्तल के अनुसार डबल स्टोरी बनने वाले इस म्यूजियम में नेकचंद को अभी तक मिले सभी सम्मान और उनकी चीजें रखी जाएंगी। फेज तीन में आने जाने के लिए अलग से प्रवेश और एग्जिट होगा। सोमवार 15 दिसंबर को शहर के स्कूली बच्चों और प्रबुद्ध हस्तियों के बीच 90 किलो का केक काटा जाएगा। नेक चंद की बेटी उनके 90वें बर्थ डे को खास तौर से सेलिब्रेट करने के लिए शहर आई हुई है। नेक चंद की दोहती अनुपमा ने बताया कि उनके नाना जी बचपन में उन्हें यहां लेकर आते थे। वे कई साल बाद भारत आई हैं और वो भी खासकर नाना जी के बर्थ डे के लिए।
चंडीगढ़ | रॉकगार्डन बनाने वाले पद्मश्री नेकचंद के 90वंे बर्थ-डे पर उन्हें 90 किलो का केक गिफ्ट किया जाएगा। इस केक को रॉक गार्डन की डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। सिंह सन्स बैकर्स सेक्टर-7 पंचकूला के ऑनर बॉबी सिंह बताया कि बचपन से उन्हें रॉक गार्डन से बहुत लगाव रहा है और कई बार रॉक गार्डन गया भी