पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेक पर अभी तक 20 से ज्यादा डक्स की मौत

लेक पर अभी तक 20 से ज्यादा डक्स की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखनालेकमें डक्स की केजुअल्टी लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन यहां आने वाले लोग अभी भी खाने के लिए ऑयली और नमक वाली चीजें डक्स को डाल रहे हैं। अभी तक यहां 20 डक्स मर चुकी हैं। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से यहां पर कुछ इम्प्लाॅइज की तैनाती भी की गई है, साथ ही बोर्ड लगाकर उसमें भी बताया जा रहा है कि कोई भी डक्स को खाने के लिए कुछ डालें।

कलआनी है आरडीडीएल की रिपोर्ट: जालंधरस्थित नॉर्दर्न रीजन डिसीज डायग्नोस्टिक लेबोरेट्री (आरडीडीएल) की डिटेल रिपोर्ट सोमवार को आनी है, जिसके आधार पर ही आगे की प्लानिंग परिंदों को बचाने के लिए कर सकेगा। फिलहाल सिटको को वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से लेटर भेजा गया है कि लेक के साथ के रेस्टोरेंट्स से लेक में फेंके जाने वाले वेस्ट मैटीरियल को यहां फेंकें, क्योंकि इससे भी डक्स को खाने की चीजें मिल जाती हैं जो उनकी हेल्थ पर असर डाल रही हैं। वहीं शनिवार को एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ने भी फिशरीज विंग के स्टाफ को लेक पर भेजा था कि वो डक्स की केजुअल्टी को चेक करें। एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट के मुताबिक ठंड के कारण इन परिंदों की गर्दन मुड़ जाती है, जिसके चलते इनकी मौत हो जाती है।

शनिवार को जारी रहा डक्स की मौत का सिलसिला

वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट तैयार कर रहा है चार्ट

लेकपर डक्स के मरने का सिलसिला जारी है। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने यहां पर कुछ इम्प्लाॅइज की तैनाती भी की गई है, साथ ही बोर्ड लगाकर उसमें भी बताया जा रहा है कि कोई भी डक्स को खाने के लिए कुछ डालें। फिलहाल वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से डक्स को खाने के लिए क्या डाल सकते हैं इस बारे में भी चार्ट तैयार करवाया जाएगा। जिसमें बाजरा या मक्की के दाने ही यहां पर डक्स के लिए दिए जाने की परमिशन होगी। अगर कोई फ्राई की हुई चीजें डक्स को देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।