सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 6गिरफ्तार
शहरकीसड़कों में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार रात काॅलोनी नंबर 4 के बबलू कुमार को इंडस्ट्रियल एरिया के लाइट प्वाइंट के पास शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। मोहाली फेज 1 के नितिन शर्मा को इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के पास और रामदरबार फेज 1 के नीरज नेगी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 से शराब पीते पकड़ा है। वहीं रामदरबार फेज 2 के अनिल कुमार को पुलिस ने सेक्टर 30 मार्केट की पार्किंग में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। कॉलोनी नंबर 4 के सन्नी कुमार को पुलिस ने सेंट्रा माल के बाहर शराब पीते हुए गिरफ्तार किया,जबकि गांव भूदानपुर निवासी प्रमोद कुमार को भी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते गिरफ्तार किया।