युवक को रोककर पीटा,
युवक को रोककर पीटा,
साइकिल छीन ले गए
चंडीगढ़| मलोयाकॉलोनी निवासी नवीन सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि दो अज्ञात आरोपियों ने शुक्रवार रात डंपिंग ग्राउंड के पास उसे रोककर उसकी पिटाई की और उसकी साइकिल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है,हालांकि अभी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गौरतलब है शहर में स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।